Categorized | लखनऊ.

चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

Posted on 25 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव समय से पहले कराए जाने को लेकर मांग कर रही थी। इतना ही नहीं इस संबंध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधान सभा चुनाव से पहले महामहिम राज्यपाल से मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव समय पर कराने की मांग की थी परन्तु बसपा सरकार अपने निहित स्वार्थो के चलते स्थानीय निकाय चुनाव को टालती रही। न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। जिसके तहत प्रदेश सरकार का चुनाव कराना स्वागत योग्य है।
श्री तिवारी ने चुनाव आयोग से यह मांग किया है वह यह सुनिश्चित करे कि चुनाव निष्पक्ष और सरकारी तंत्र के प्रभाव से मुक्त हों।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in