Categorized | लखनऊ.

राज्य/राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय स्तर पर उपचार व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए-मुख्य सचिव

Posted on 25 May 2012 by admin

  • घायल व्यक्तियों को तत्काल आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना होगी
  • कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य/राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय स्तर पर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों को तत्काल आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी भी गठित की जाए, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य होंगे।
मुख्य सचिव आज सचिवालय एनेक्सी में राज्य/राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना में घायलों को उपचार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हांेने निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैरा मेडिकल स्टाफ सहित एम्बुलेन्सों की व्यवस्था चिन्हित स्थानों पर कराई जाए। एम्बुलेन्सों में तैनात ड्राईवर एवं मेडिकल स्टाफ की तैनाती 24 घण्टे करने हेतु तीन शिफ्टों में की जाए। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए, ताकि घायल व्यक्ति तत्काल सूचना दे सके।
श्री उस्मानी ने कहा कि पर्याप्त एम्बुलेंसों की व्यवस्था एवं मेन्टीनेंस स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेंटीनेंस के साथ-साथ क्रेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, ताकि आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त वाहनों को तत्काल समुचित स्थानों पर ले जाया जा सके।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन श्री बी0एस0 भुल्लर, प्रबन्ध निदेशक यू0पी0एस0आर0टी0सी0 एवं परिवहन आयुक्त श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in