Categorized | लखनऊ.

मध्यम वर्ग की अर्थव्यवस्था डगमगा गयी है

Posted on 25 May 2012 by admin

पेट्रोल के दामों मेें भारी बढ़ोत्तरी से मध्यम वर्ग की अर्थव्यवस्था डगमगा गयी है। मध्यम वर्ग की जनता तथा साधारण नौकरी पेशा लोगों के लिए जीवन पर इसका बुरा तथा बड़ा प्रभाव होगा। लोग पहले से ही मंहगाई से परेशान है। पेट्रोल आम आवाम की आवश्यक आवश्यकता है, सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती। यह बात आज जारी बयान में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा।
श्री दुबे ने कहा कि पेट्रोल कंपनिया मनमानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री से मिलकर मूल्यवृद्धि वापस कराये क्योंकि पेट्रोल के दाम बढ़ने से पूरे प्रदेश में मंहगाई अनियंत्रित हो जायेगी तथा पहले ही मंहगाई से जूझ रही जनता अब और बोझ सहने लायक नहीं है। सरकार को पेट्रोल का दाम स्थिर रखने के सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
श्री दुबे ने राज्य सरकार के मुखिया अखिलेश यादव से भी पेट्रोलियम पदार्थो से वैट हटाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in