Categorized | लखनऊ.

पेट्रोल के दाम में की गई भारी वृद्वि पर कड़ा एतराज जताया

Posted on 25 May 2012 by admin

आज दिनाॅक-24.05.2012 को जनता दल (यू0) के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल के दाम में की गई भारी वृद्वि पर कड़ा एतराज जताया है और इसे जनता के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किया गया क्रूरतम मजाक बताया है । उन्होंने कहा है कि एक तरफ जनता मॅहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है और पेट्रोल के दाम में की गई वृद्धि से जनता की कमर टूट जाएगी । एक तरफ सरकार अपने तीन वर्षो के शासन काल में की गई उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ जनता के साथ छल कर रही है । अगर देखा जाए तो यूपीए शासन ने तीन वर्षो में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं की जिसकी सराहना की जा सके सिवाय इसके कि जब से यह सरकार केन्द्र में आई है मॅहगाई अपने साथ लाई है और इस सरकार में भ्रष्टाचार और घोटाला बढा है । 2 वर्षो में पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 30 रूपये बढोत्तरी की गई है । उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है और उसे पेट्रोलियम कम्पनियों के घाटे की चिन्ता सता रही है इसका सरकार को लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पडे़गा । उन्होंने सरकार से पेट्रोल के दामों मंे की गई वृद्धि को वापस लेने की माॅग की है और कहा है कि वृद्धि वापस न होने पर पार्टी इसके खिलाफ धरना प्रर्दषन करेगी और जनता से इस सरकार को उखाड़ फेकनें का आवाह्न करेगी ।
पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री सुरेष निरंजन भइया जी ने इलाहाबाद के करैली क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना ब्यक्त की है और उनके परिवार एवं घायलों को आर्थिक मद्द देने की माॅग की है तथा कहा है कि सरकार को कानून ब्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने की सख्त आवष्यकता है जिससे ऐसी पुनरावृत्ति न हो और प्रदेषवासी अमन चैन से रह सकें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in