Categorized | लखनऊ.

निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

Posted on 24 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह ’कमल’ पर लड़ा जाएगा। आगामी 27 मई को पार्टी ने क्षेत्रीय संयोजक,सह संयोजक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं जिला संयोजकों की आवश्यक बैठक प्रदेश मुख्यालय पर बुलाई गई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु सभी 13 नगर निगमों में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया गया तथा 9 नगरपालिका परिषदों के प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। उन्हांेने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅं लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अपेक्षा की है कि प्रभारी कार्यकर्तागण अपने संदर्भित जनपदों में जिला संयोजकों से फोन पर तत्काल वार्ता करके बैठक आयोजित कर लें। यह बैठक 27 मई तक पूर्ण कर ली जानी है। उन्होंने बताया कि 31 मई को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के कोर ग्रुप, नगर निगमों एवं नगरपालिका परिषद के प्रभारी कार्यकर्तागण की आवश्यक बैठक भी तय की गई है। इस बैठक में प्रभारीगण अपनी लिखित रिपोर्ट एवं प्रत्याशियों के नामों के पैनल प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगें।
नगरीय निकाय चुनावों हेतु नगर निगमों के प्रभारियों की सूची
लखनऊ- अशोक धवन, लल्लू सिंह, सलिल विश्नोई, कानपुर-सुरेश खन्ना, अशोक कटारिया, जयपाल सिंह, इलाहाबाद-प्रो0 रामजी सिंह, डाॅ दिनेश शर्मा, मनोज सिन्हा, आगरा-सतीश महाना, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, मेरठ-सुरेश तिवारी, डाॅ महेश शर्मा, रघुराज ंिसंह, गाजियाबाद-शिवप्रताप शुक्ल, मानवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र ंिसह चैहान, बरेली-नरेन्द्र ंिसह, रामनरेश अग्निहोत्री, हनुमान मिश्र, अलीगढ़-राजेन्द्र अग्रवाल, पंकज सिंह, हरीश दुबे, मुरादाबाद-राम प्रताप सिंह, नवाब सिंह नागर, वाई0पी0 सिंह, गोरखपुर-महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुरेश श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, वाराणसी-संतराज यादव, अष्टभुजा शुक्ल, अजय मिश्र ’टेनी’, सहारनपुर-विनोद पाण्डेय, दिवाकर सेठ, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, झांसी- डाॅ0 महेन्द्र ंिसह, रविन्द्र पाटनी, श्रीमती दमयंती गोयल।
नगरपालिका परिषदों के जनपदों के प्रभारियों की सूची-
मुजफ्फरनगर-रूप चैधरी, आशुतोष वाष्र्णेय, मथुरा-रामशंकर कठेरिया, सुनील शर्मा, फैजाबाद-मुकुट बिहारी वर्मा, आर0बी0 सिंह, फिरोजाबाद-योगन्द्र उपाध्याय, सुशील शाक्य, रामपुर-राधेश्याम गुप्ता, अशोक गोयल, शाहजहांपुर-नवीन जैन, बाबूराम निषाद, इटावा-नरेश सिरोही, राघवलखन पाल, मिर्जापुर-अनिल तिवारी, मे0 सुनील दत्त द्विवेदी, फर्रूखाबाद-श्रीमती सरिता भदौरिया, सुब्रत पाठक।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in