Categorized | लखनऊ.

कर्ज में डूबे किसानों के लिए जीवनदान देने की मांग की

Posted on 23 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार से कर्ज में डूबे किसानों के लिए जीवनदान देने की मांग की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव में किसानों के लिए तमाम लुभावने वादे करने वाली सपा सत्ता में आ गई है लेकिन अपने वादों को भूल चुकी है। सपा के शासन में भी उ0प्र0 में लगातार किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि लगभग पिछले 10 दिनों में किसानों के आत्महत्या करने की तीन घटनांए घटी। बांदा में कर्ज में डूबे युवा किसान ने खलिहान में पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं हमीरपुर में भी कर्ज में डूबे किसान ने खुदकुशी की। ऐसी घटनाओं पर भी सपा सरकार की संवेदनांए नहीं जागती। इस पर उन्होंने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य पर ठीक समय से सरकार अगर क्रय कर ले तो थोड़ी सहायता किसानों की हो सकती है परन्तु आज रिकार्ड उत्पादन करने के बाद भी उ0प्र0 के किसानों का गेहूूॅ कभी बोरों की कमी और कभी अव्यवस्था के चलते खरीदा नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप किसान अपने पसीने की कमाई से उत्पादित गेहूॅ को औन-पौने भाव पर बेचने को मजबूर हैंै। यदि समय रहते किसानों का गेहूं क्रय नहीं किया गया, तो आने वाले खरीफ की फसल पर भी किसानों के मजबूरी के चलते धान के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार आंकड़ों व थोथी बयानबाजी के बजाए तत्काल गेहूूं की खरीद करे। जिससे किसानों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने युवा मुख्यमंत्री से चुनाव में किसानों से किए गए वादों को लागू करने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in