Categorized | लखनऊ.

निकाय चुनाव में कंाग्रेस पार्टी सभी पदों पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी उतारेगी

Posted on 23 May 2012 by admin

उ0प्र0 में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव में कंाग्रेस पार्टी सभी पदों पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी उतारेगी। स्व0 श्री राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करने वाले यह चुनाव निचले स्तर पर सरकार बनाकर सत्ता के विकेन्द्रीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।
अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की सहमति से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के चयन हेतु सभी जिला/शहरों के अध्यक्षों की अध्यक्षता में चयन कमेटियों का गठन किया जायेगा।
नगर पंचायत चुनाव समिति में सम्बन्धित ब्लाक अध्यक्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी जिन्हें 15हजार से अधिक वेाट मिलें हों, वर्तमान विधायक, वर्तमान सांसद, पूर्व सांसद, जिला स्तरीय फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष तथा वर्तमान कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।
नगर पालिका परिषद के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन हेतु जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक सेलेक्शन कमेटी होगी जिसमें सम्बन्धित ब्लाक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी जिन्हें 15हजार से अधिक मत मिले हों, वर्तमान विधायक, वर्तमान सांसद, पूर्व सांसद, जिला स्तरीय फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष तथा वर्तमान कंाग्रेसी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शामिल होंगे।
नगर निगम चुनाव हेतु शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित चयन कमेटी में वर्तमान कांग्रेसी मेयर, पूर्व कांग्रेसी मेयर, वर्तमान विधायक, वर्तमान साांसद, पूर्व सांसद, विधानसभा चुनाव 2012 में 15हजार से अधिक मत पाने वाले प्रत्याशी तथा जिले के सभी जिला स्तरीय फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियोें की घोषणा जिले स्तर पर बनाई गई कमेटियों द्वारा की जायेगी। नगर निगम चुनाव में वार्ड मेम्बर प्रत्याशियों की घोषणा शहर स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा की जायेगी जबकि नगर निगम के मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा शहर स्तीय कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश स्तर कमेटी द्वारा की जायेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, विधान मंडल दल के नेता, उ0प्र0 के प्रभारी तथा अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव शामिल होंगे।
विभिन्न स्तर पर अपील कमेटी भी गठित की जा रही है। यदि कोई प्रत्याशी चयन से संतुष्ट नहीं है तो वह जिला अपील कमेटी से 3 दिनों के अन्दर अपील कर सकता है। अंतिम अपील प्रदेश कंाग्रेस कमेटी में गठित अपील कमेटी में रखी जा सकती है जहां प्रत्याशियों से सम्बन्धित अंतिम निर्णय लिये जायेंगे। इस अपील कमेटी में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में नेता कंाग्रेस विधान मंडल दल एवं अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव सदस्य होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in