Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई

Posted on 23 May 2012 by admin

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश की युवा इकाई द्वारा शिवाजी मार्ग स्थित कार्यालय में बैठक आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप अग्रवाल ने की। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नटवर गोयल को राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन की इकाई द्वारा श्री गोयल का स्वागत व अभिनन्दन किया जाएगा, जिससे वैश्य समाज का सम्मान और बढ़ सके। बैठक में यह भी तय किया गया है कि आगामी बड़े मंगलवार के दिन संगठन के प्रदेश कार्यालय में भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने श्री गोयल को राज्यमंत्री दर्जा देकर वैश्य समाज का सम्मान बढ़ाया है और सरकार के इस फैसले से प्रदेश व देश के वैश्य समाज के बीच अच्छा सन्देश गया है और वैश्य समाज आगामी चुनावों में पूरी तरह से और मेहनत करके सत्ता में भागीदारी बढ़ाएगा, साथ ही समाज की सेवा करने के लिए संकल्पित होगा।
बैठक में प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि, प्रान्तीय महामंत्री नीरज गुप्ता कानपुर, राहुल बरनवाल, मनीष अग्रवाल सीतापुर, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी हरदोई, मनीष अग्रवाल उरई, प्रसून अग्रहरी लखनऊ महानगर अध्यक्ष नवीन जयसवाल, वैश्य समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न पदों से रिटायर्ड अधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता उस बैठक में मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in