Categorized | लखनऊ.

धिक्कार दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनायेगा

Posted on 21 May 2012 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्र की भ्रष्ट यूपीए सरकार के खिलाफ 22 मई को लखनऊ स्थित केन्द्रीय सचिवालय का घेराव कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा एवं इसे धिक्कार दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनायेगा।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने आज जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र में 8 वर्ष से यूपीए की सरकार है। जिसने घोटालों, मंहगाई एवं बेरोजगारी के अलावा देश की जनता को कुछ नही दिया। देश की जनता ने पहलीबार देखा कि देश का प्रधानमंत्री कितना असहाय, लाचार एवं मजबूर है, जो देश कि आर्थिक, सामाजिक व विदेश नीति के हर मोर्चे पर विफल साबित हुए है। केन्द्र सरकार का कोई भी विभाग घोटालों से अधूता दिखाई नही देता। भ्रष्टाचार के कारण ही देश में मंहगाई, बेरोजगारी एवं अराजकता बढ़ी है। आजादी के बाद पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में रूपया अपने न्यूनतम स्तर पर पहुॅचा है जो कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। देश के प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री मूकदर्शक बने हुए है।
श्री द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार बढ़ती मंहगाई आदि कई मुद्दों पर यूपीए सरकार पूरी तरह विफल हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in