Categorized | लखनऊ.

बाबा जय गुरूदेव के प्रति श्रद्धांजलि

Posted on 21 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 राजनाथ सिंह ने विश्व प्रसिद्ध संत जय बाबा गुरू के महाप्रयाण पर अपने शोक संदेश में कहा कि बाबा जय गुरूदेव अनादि काल से चली आ रही भारत की आध्यात्मिक परम्परा के आधुनिक युग में अग्रणी सन्त थे। बीसवीं शताब्दी में और विशेष रूप से स्वतंत्र भारत में भारतीय समाज में सुधार लाने के लिए काफी सक्रिय रहे। उन्होंने जीवन में उच्च आदर्शो और सादगी भरे जीवन के प्रति झुकाव बढ़ाने के लिए लगातार सघन जनजागरण चलाया।
उनके निधन से भारतीय समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। श्री सिंह ने कहा कि कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण उनका अंतिम दर्शन न पाने का उन्हें खेद है। उन्होंने बाबा जय गुरूदेव के प्रति श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि ईश्वर उनके अनुयायियों को यह गहरा दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in