Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted on 21 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश युवा कंाग्रेस मुख्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री-स्व. राजीव गांधी जी की 21वीं पुण्यतिथि उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरूण पटेल की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरूण पटेल ने भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18वर्ष का मताधिकार देकर लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने देश में शांति, अमन, चैन कायम करने और आतंकवाद के विरूद्ध अपने दृढ़ संकल्प को कायम रखते हुए देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों को देश की बलि बेदी पर न्यौछावर कर दिया। उन्होने युवा कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि देश की एकता-अखंडता के लिए तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा की गयी कुर्बानी से प्रेरणा लेते हुए राजीव जी के बताये रास्ते पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें, यही राजीव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह जानकारी उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के मीडिया कोआर्डिनेटर मुकेश सिंह चैहान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि इस मौके पर युवा कंाग्रेस मध्य जोन के उपाध्यक्ष डा0 उमाशंकर पाण्डेय, महामंत्री श्री अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, महामंत्री श्री गौरव चैधरी, महामंत्री श्री अनूप गुप्ता, मोहनलालगंज लोकसभा अध्यक्ष श्री सोमेश सिंह चैहान, एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राहुल सचान, महामंत्री श्री विक्रम पाण्डेय तथा उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के मीडिया कोआर्डिनेटर मुकेश सिंह चैहान ने स्व0 राजीव गांधी केा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in