Categorized | लखनऊ.

बस दुर्घटना में हुयी अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 19 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने जनपद बहराईच में बस दुर्घटना में हुयी अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बस अम्बेदकर नगर के किछौछा शरीफ से जायरीनों को लेकर दरगाह शरीफ आ रही थी।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। उन्होंने दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुये घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in