Categorized | लखनऊ.

किसानों के हित पर निगाह रखने तथा विचैलियों से किसानों को बचाने हेतु निर्देश दिये

Posted on 19 May 2012 by admin

चैधरी चरण सिंह हवाई अडड्े पर नवनिर्मित अन्र्तराष्ट्रीय टर्मिनल भवन के लोकार्पण में आये केन्द्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह का आज लखनऊ आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर प्रातः जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे, विधान मण्डल दल के नेता दलबीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, वीरपाल राठी, वसीम हैदर, मनोज सिंह चैहान, आर0पी0 सिंह चैहान, शशांक सिंह, आदि प्रमुख थे। लोकार्पण समारोह के बाद रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री चैधरी अजित सिंह ने अतिविशिष्ट गृह में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं केे साथ विचार विमर्श किया और राज्य की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टीजनों को संगठन को मजबूत और सदृढ़ बनाने के लिए जीजान से जुटने तथा गेहूँ खरीद के क्रय के्रन्दों पर किसानों के हित पर निगाह रखने तथा विचैलियों से किसानों को बचाने हेतु निर्देश दिये।
रालोद महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि इसके पूर्व श्री अजित सिंह ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और उनकी कुशलता पूंछी। श्री सिंह अपराहन 3.00 बजे वापस दिल्ली चले गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in