Categorized | लखनऊ.

परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Posted on 19 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बहराइच में चिलवरिया चीनी मिल के पास 50 जायरीनों के जिन्दा जल जाने को हृदय विदाकर घटना बताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा सरकार से पीडि़त परिजनों की हर संभव सहायता दिए जाने की मांग की है।
डा0 बाजपेयी ने सड़क दुर्घटनाओं में निरन्तर हो रही वृद्धि तथा उसमें हो रहे जान-माल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु सरकार से तात्कालिक कदम उठाये जाने की मांग की है। डा0 बाजपेयी ने इलाहाबाद जनपद के वमरौली इलाके में पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष तथा उपद्रव पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अत्यन्त गंभीर सवालिया निशान बताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in