Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार के दो महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है

Posted on 19 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ रही अराजकता पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के दो महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन को बार-बार सुधर जाने की नसीहत देने के बाद भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। डा0 मिश्र ने सरकार से सवाल किया कि प्रदेश की हालत सुधारने के लिए सपा सरकार को अभी कितने दिन और चाहिए ?
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि प्रदेश की पुलिस पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं है। इलाहाबाद में वसूली को लेकर सिपाही द्वारा गोली चलाने की घटना से हालात नियंत्रण के बाहर हो गए और वहां अराजकता फैल गई। कई पुलिस अधिकारी चोटिल हुए व पुलिस चैकी फंूक दी गई। प्रदेश में कानून का राज ध्वस्त होता जा रहा है। डा0 मिश्र ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का बर्ताव जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना है व समाज में अराजक तत्व कानून के इकवाल को चुनौती दे रहे हैं। सहारनपुर के डीआईजी माथुर के बाद माल थाना क्षेत्र के एक सब इंस्पेक्टर द्वारा पीडि़त व्यक्ति को कानून को हाथ में लेने की सलाह देना प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की बदतर हालत की ओर इशारा कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि पुलिस प्रशासन को 15 दिन में कानून व्यवस्था सुधारने का निर्देश, कानून व्यवस्था ठीक न होने की स्वतः स्वीकार्यता है। सपा कार्यकर्ता और पुलिस माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों की उपेक्षा कर रही है और प्रदेश की जनता असहाय स्थित में है। अराजकता का आलम यह है कि बांदा में गेहूॅ क्रय केन्द्र पर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट और हंगामा किया। प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार से कानून व्यवस्था तथा अपराधी व अराजकतत्वों पर नियंत्रण की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in