Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव-2014 में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जमा करने के निर्देश

Posted on 19 May 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव-2014 में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से 31 मई,2012 तक अपने आवेदन पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी मुख्यालय में इस अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन विचारार्थ स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र पार्टी द्वारा निर्धारित छपे हुए फार्म पर लिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के टिकट के इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं को 10 हजार रूपए बतौर शुल्क जमा करना होगा। आवेदनकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के साथ समाजवादी बुलेटिन का भी आजीवन सदस्य होना चाहिए। आवेदक के विरूद्ध समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, जिला एवं महानगर पार्टी का कोई बकाया नहीं होना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in