Categorized | Latest news, लखनऊ.

सुप्रसिद्ध संत बाबा जयगुरूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

Posted on 19 May 2012 by admin

jai-gurudevसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सुप्रसिद्ध संत बाबा जयगुरूदेव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने बाबा जयगुरूदेव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव  ने कहा कि बाबा जयगुरूदेव ने अपने शिष्यों को सादगी, शाकाहार और सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया। उनके निधन से समाज और राष्ट्र को गहरी क्षति हुई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा जयगुरूदेव को आध्यात्मिक पुरूष बताते हुए कहा कि उन्होने समाज को सुधारने का बड़ा काम किया था। वे सचमुच गुरूदेव थे।  शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि बाबा जयगुरूदेव धार्मिक एकता के प्रचारक थे। उनके देशभर में लाखों श्रद्धालु है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in