Categorized | लखनऊ.

सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. परीक्षाफल, 1103 छात्रों ने 90 प्रतिशत से 98.6 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर रिकार्ड कायम किया

Posted on 19 May 2012 by admin

आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की पारुल श्रीवास्तव व आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के गौरव चन्देल (दोनों 98.6 प्रतिशत) एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) में सी.एम.एस. स्टेषन रोड कैम्पस के
वैभव अग्रवाल (98 प्रतिशत) ने किया टाॅप

meritorius-isc-2012-7x5सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में अपने पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. के 1103 मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से 98.6 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं दूसरी ओर आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा में दो छात्रों गोमती नगर कैम्पस की पारुल श्रीवास्तव व आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के गौरव चन्देल (दोनों 98.6 प्रतिशत) एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा में
सी.एम.एस. स्टेषन रोड कैम्पस के वैभव अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की अन्र्तशाखा मेरिट सूची में टाॅप किया है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. परीक्षा (कक्षा-12) की 5 छात्रों की अन्तरशाखा मेरिट सूची में इस वर्ष 9 मेधावी छात्रों ने स्थान प्राप्त किए हैं। जबकि आई.सी.एस.ई. परीक्षा की 5 छात्रों की अन्तरशाखा मेरिट सूची में 19 मेधावी छात्रों ने स्थान प्राप्त किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. परीक्षा की अन्तर-शाखा मेरिट सूची में टाॅप फाइव पर रहने वाले छात्रों में प्रथम स्थान पर सी.एम.एस. स्टेषन रोड कैम्पस के वैभव अग्रवाल रहे हैं जिन्होंने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। दूसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के शिखर ब्रजेश (97.75 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर की शिवी लखटकिया एवं राजेन्द्र नगर कैम्पस के शिवांश (दोनों 97.50 प्रतिशत), चैथे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्र रिशीक राज श्रीवास्तव (97.25 प्रतिशत) एवं पाँचवे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के पृथु मितास व आयुष अग्रवाल एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की अदिति श्रीवास्तव व शिवानी गोयल (चारों 96.75 प्रतिषत) रहे हैं।
meritorius-icse-2012-8x6 इसी प्रकार आई.सी.एस.ई. परीक्षा की अन्तर-शाखा मेरिट सूची में टाॅप फाइव पर रहने वाले छात्रों में प्रथम स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की पारुल श्रीवास्तव एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के गौरव चन्देल ने 98.60 प्रतिषत अंको के साथ कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) के मृगांग पटेल व आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की मंजरी यादव (दोनों 98.40 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के दो छात्र वरुण अग्रवाल व अंशिका मेहरोत्रा एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा मेघना छाबड़ा (तीनों 98.20 प्रतिशत), चैथे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के तीन छात्र आकाश गुप्ता, अनन्त कुमार सिंह व सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी एवं सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) के कार्तिक मित्तल (चारों 98 प्रतिशत) एवं पाँचवे स्थान पर गोमती नगर कैम्पस के पाँच छात्र अभिनव कुमार शुक्ला, तन्मय झा, इशिता सिंह, आयुष्य अग्रवाल व शुभांगी श्रेष्ठ एवं सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के आदित्य श्रीवास्तव, कानपुर रोड कैम्पस के रिषभ सिंह एवं महानगर (द्वितीय कैम्पस) के ओशो अज्ञेय
(आठो 97.80 प्रतिशत) रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष
सी.एम.एस. से कुल 4331 छात्र बैठे जिनमें से 4326 छात्र उच्च अंको के साथ उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 1103 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 98.6 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि कल 20 मई, रविवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. के सभी 1103 मेधावी छात्र अपनी ऐतिहासिक सफलता पर ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे। यह विक्टी मार्च कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम तक निकाला जायेगा। विक्ट्री मार्च के उपरान्त सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को उनकी अपार सफलता के लिए सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने 90 प्रतिशत से लेकर 98.60 प्रतिषत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोषन किया है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी सम्पूर्ण परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी पत्रकार बन्धुओं को देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in