Categorized | लखनऊ.

सद्भावना साइकिल यात्रा

Posted on 18 May 2012 by admin

सुल्तानपुर से अजमेर शरीफ के लिए हाजी अबरार के नेतृत्व 9 जायरीनों का जत्था “सद्भावना साइकिल यात्रा“ पर 15 मई,2012 से रवाना हुआ है। आज इस जत्थे ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग लखनऊ में मुलाकात की और उन्हें बताया कि 27 मई,2012  को छठी के उर्स के मौके पर वे हजरत सरकार ख्वाजा गरीब निवाज चिश्ती अजमेर शरीफ में हाजिरी लगाएगें।
इस मौके पर श्रममंत्री डा0 वकार अहमद शाह तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। 9 दिन के इस सद्भावना साइकिल यात्रा में सर्वश्री सानून मोहम्मद, मो0हलीम, मो0 हदीस, मो0 मुस्तकीम, कमरूद्दीन हाशमी, मकसूद हाशमी चिश्ती, शब्बू भाई तथा बरकत नियाजी शामिल है। अजमेर शरीफ में पीर साहब सैय्यद गुलाम रसूल चिश्ती काफिले का रहबर हाजी अबरार सहित खैरम कदम करेगें।
सद्भावना साइकिल यात्रा के नेता हाजी अबरार ने बताया कि वे ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में सन् 2014 में श्री मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनने की दुआ मांगेंगें और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कामयाब होने की भी प्रार्थना करेगें। यह जायरीन अजमेर शरीफ पहुॅचकर दुनिया में भाईचारा और अपने मुल्क की हिफाजत तथा अमन सलामती के लिए भी दुआ करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in