Categorized | लखनऊ.

बुधवार को जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित

Posted on 17 May 2012 by admin

16-05-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि 28 मई 2012 से राज्य विधान मण्डल की बैठक की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यस्ततावश मुख्यमंत्री जी ने मंगलवार को विधायकों, साॅसदों और बुधवार को जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था तथापि अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश के कोने-कोने से आज भी फरियादी हजारों की संख्या में अपने आवेदनों के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री निवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ और पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में क्रमशः मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और सिंचाई तथा लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने उनको निराश न करते हुए सबकी समस्याएं सुनी और उनके आवेदनों पर शीघ्र उचित कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।
बुधवार का कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से मिलनेवालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। किसान और मुसलमान भी भीड़ में आए थे। कई वृद्ध और बीमार महिलाएं पेंशन और इलाज के लिए आई थी। फरियादियों में कुछ ऐसे भी थे जो बसपा सरकार की उपेक्षा और उत्पीड़न से त्रस्त थे।
फरियादियों में शिक्षा और चिकित्सा संबंधी अनुदान के आवेदन थे तो कुछ की शिकायत थी कि पुराने फर्जी मुकदमों में उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें न्याय की दरकार थी। कईयों ने बसपा के दबंगो द्वारा जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की तो कुछ को सड़क और सम्पर्क मार्गो की जरूरत थी। कुछ तो हैण्डपम्प की मांग भी करते देखे गए।
कालिदास मार्ग पर आज मुख्यमंत्री जी के साथ वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अभिषेक मिश्र (प्रोटोकाल राज्यमंत्री) और प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री जी से विधायकगण श्रीमती विजमा यादव, श्रीमती पूनम सोनकर और सुभाष पासी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, देवबन्द के फजरूल्ला और अबरार अहमद फारूखी, मौलाना नुरूलखुदा, महिला प्रकोष्ठ अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष डा0 गुलिस्ताना, डा0 एस0टी0 बेगम, मेयर मुरादाबाद के अलावा, नईमुल पत्नी दीन मोहम्मद अकबरपुर टांडा, राशिद सिद्दीकी, मुजफ्फरनगर ने भी मुख्यमंत्री जी से भेंटकर अपने आवेदन दिए। इलाहाबाद के नईमुद्दीन प्रधान ने क्षेत्र में सड़क, नल की समस्या बताई, शिवराज सिंह, लोकतंत्र सेनानी, शाहजहाॅपुर ने इलाज के लिए मदद मांगी। मुख्यमंत्री जी ने सबको कार्यवाही का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के साथ राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं सचिव एस0आर0एस0यादव  भी फरियादियों से देर तक मिलते रहे। उनसे कई पूर्व विधायक और विधायक मिले। मो0 आबिद, समसुद्दीन (अलीगढ़) ने उत्पीड़न की शिकायत की। श्री यादव से सहारनपुर के हाजी फुरकान अहमद भी मिले। मंत्री जी से मिलनेवालों में श्रीमती राजमती निषाद, नंदिता शुक्ला, जयप्रकाष यादव तथा योगेश प्रताप सिंह (सभी विधायक ) के नाम उल्लेखनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in