Categorized | कारोबार

एनएसई ने वित्तीय बाजारों पर पूर्णकालिक पीजी पाठ्यक्रम एवं सप्ताहांत पाठ्यक्रमों के लिये एनआईएफएम के साथ गठबंधन किया

Posted on 16 May 2012 by admin

वित्तीय क्षेत्र में इस दशक के अंत तक एक करोड़ से अधिक नौकरियों के अवसर उत्पन्न होंगे और नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) वित्तीय क्षेत्र में निपुण पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिये उत्सुक है। एनएसई ने नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एनआईएफएम, जिसकी स्थापना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा की गयी है) के साथ एक अनूठा गठबंधन किया है। इस साझेदारी के तहत एनएसई फाइनेंशियल मार्केट्स में एक वर्ष के पूर्णकालिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम तथा फाइनेंशियल मार्केट्स में कामकाजी पेशेवरों के लिये एक वर्षीय सप्ताहांत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का शुभारंभ कर रहा है।
नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज की संयुक्त प्रबंध निदेशिका चित्रा रामकृष्णा ने कहा, ‘‘यह पहला अवसर है जब बाजार समुदाय द्वारा व्यापक रुप से इस्तेमाल किये जाने वाले कुछ उपकरणों के व्यापार के संबंध में विद्यार्थियों एवं पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिये देश में ऐसे विशेषीकृत मार्केट सिम्युलेशन साॅफ्टवेयर को डिजाइन किया गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह अनुभव विद्यार्थियों तथा कार्यकारी स्तर पर कार्यरत लोगों को वित्तीय क्षेत्र में उन्नति करने तथा अपनी क्षमताओं को विस्तार प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।’’ जी. पी. गुप्ता, निदेशक एनआईएफएम, फरीदाबाद, ने कहा, ‘‘फाइनेंशियल मार्केट्स में पोस्ट ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम एक अनूठा प्रोग्राम है और इसे एनएसई के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य पेशेवरों एवं प्रैक्टिसनर्स के बाजारगत ज्ञान एवं समझ की क्षमता को विस्तार प्रदान करना है। ऐसे लोग जो बाजार में अंतर्निहित ज्ञान को समझने की दहलीज पर कदम रख चुके हैं, उन्हें इस अवसर से न सिर्फ लाभ होगा, बल्कि वे प्रतियोगिता में सफल होने में भी सक्षम होंगे।’’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in