Categorized | लखनऊ.

साध्वी उमा भारती के आवास पर हुई चोरी

Posted on 16 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही अराजकता बढ़ गयी। राजधानी में चोरों की दहशत बढ़ गयी। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लखनऊ आवास 3/6, मंत्री आवास, गोमतीनगर में हुई चोरी के बाद प्रदेश के कानून व्यवस्था की कलई खुल गयी है।
साध्वी उमा भारती के प्रतिनिधि अमरपाल ने बताया कि चोर घर में घुसकर सामान उठा ले गए। चोरी के समय उमा भरती घर में मौजूद नहीं थी। उनके घर पर हुई चोरी ने विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस और राज्य संपत्ति अधिकारी को दे दी गयी है। पूर्व मंत्री होने के नाते उमा भारती को यह मंत्री आवास आवंटित है।
इसके पहले गोमतीनगर के इसी इलाके में विभूति खंड में कई चोरियां हो चुकी हैं। चोरों ने गोमतीनगर सीबीआई कालौनी को भी नहीं बख्शा। सीबीआई कर्मचारी के यहां तथा स्टेट बैंक के एक कर्मचारी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in