Categorized | लखनऊ.

जनता दर्शन कार्यक्रम अब विधान मण्डल के आगामी सत्र के बाद होगा

Posted on 14 May 2012 by admin

जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को अपने कार्यालय में
प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जन समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर माह के पहले व तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम अब विधान मण्डल के आगामी सत्र के बाद होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शासन स्तर सेेे समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुने और इनका निस्तारण करें। अधिकारियों से कहा गया है कि वे जनता से मिलने, उसकी कठिनाईयों को सुनने और समस्याओं के निस्तारण में विशेष रूचि लें। अधिकारी नयी पहल करते हुए इस कार्य के लिए अधिकाधिक समय दें और प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का निस्तारण करें।
प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों से यह अपेक्षा भी की गई है कि वे जन समस्याओं के निस्तारण की नियमित रूप से समीक्षा और अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों से भी इसी प्रकार जनता की समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था लागू करायें। इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये जा रहे हंै। प्रवक्ता ने बताया कि जनता की समस्याओं के निराकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in