Categorized | लखनऊ.

शासन द्वारा टी0ई0टी0 प्रकरण पर गम्भीरता से परीक्षण

Posted on 14 May 2012 by admin

  • विधिक परामर्श के बाद इस सम्बन्ध में निर्णय
  • अंतिम निर्णय में लगभग 10 दिन लगने की संभावना

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि टी0ई0टी0 प्रकरण से सम्बन्धित समस्त पहलुओं पर शासन द्वारा गम्भीरता से परीक्षण कराया जा रहा है और इस सम्बन्ध में विधिक परामर्श भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के सम्बन्ध में अंतिम निर्णय लेने में अभी लगभग 10 दिन का समय और लग सकता है।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकरण के समस्त पहलुओं पर विचार कर रही है और यू0पी0टी0ई0टी0-2011 के अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की दिशा में उच्च स्तर पर गम्भीर कार्रवाई की जा रही है और इस सम्बन्ध में यथोचित निर्णय लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में न्याय विभाग से भी परामर्श किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in