Categorized | लखनऊ.

कुम्भ मेला के कार्याें को समीक्षा प्रत्येक 15 दिन में होगी-मुख्य सचिव

Posted on 14 May 2012 by admin

कुम्भ मेला कार्याें में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, लापरवाह अधिकारी दण्डित होेंगे-जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुम्भ मेला में कराये जा रहे सभी कार्याें का आपसी समन्वय बनाकर, समस्त विभाग सम्पादित कराने हेतु कार्याें की कार्यवार समय-सारणी बनाकर आगामी पांच दिन में कार्य सूची को अपटूडेट कर लें। कुम्भ मेला के सभी कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ आगामी नवम्बर माह तक अवश्य पूर्ण करा लिए जायें। कार्याें को सुचारू रूप से सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित विभाग विभागवार नोडल अधिकारी नामित कर नामित अधिकारी का नाम, पदनाम, सेल एवं दूरभाष नम्बर तथा ई-मेल आदि वांछित सूचना नगर विकास विभाग को तत्काल उपलब्ध करा दें। विभागीय अधिकारी कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त ही कार्याें की रिपोर्ट बैठक में दें। कुम्भ मेला के कार्याें को समीक्षा प्रत्येक 15 दिन में की जायेगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय के सभागार मंे कुम्भ मेला, इलाहाबाद-2013 के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कुम्भ मेला कार्याें के लिए धनराशि समय पर अवश्य उपलब्ध करा दी जाए, ताकि कार्य निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण हो सकें। कुम्भ मेला कार्याें के लिए सम्बन्धित विभागों को फिलहाल 172.33 करोड़ रूपये की धनराशि निर्गत कर दी गयी है, जिन विभागों ने अपनी राज्यांश की धनराशि नहीं अवमुक्त की है वे तुरन्त कर दें। उत्तर प्रदेश जल निगम को केंद्रांश के साथ-साथ राज्यांश के रूप में पेयजल योजना हेतु 5.36 करोड़ रूपये की धनराशि तथा नगर पंचायत, झूसी को राज्यांश की 90 लाख रूपये धनराशि रिवाल्विंग फण्ड से अवमुक्त करा दी गयी है। उन्होंने कहा कि विभागवार समस्त प्रोजेक्ट कार्ययोजना में लिस्ट कराते हुए बजट की उपलब्धता की तिथि को भी अंकित करायें, ताकि समीक्षा के दौरान आवश्यकतानुसार बजट निर्गत कराया जा सके।
श्री उस्मानी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कुम्भ मेला तीर्थ यात्रियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों एवं ट्रेनों की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। बसो एवं ट्रेनों के संचालन के समय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इलाहाबाद कुम्भ मेला के मुख्य स्टेशनों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी पर्याप्त पेयजल, खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधा, बिजली एवं सफाई आदि व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्पेशल आरक्षित बोगियों की ट्रेनों का संचालन कराने हेतु रेलवे बोर्ड से अनुरोध किया जाए।
मुख्य सचिव ने अस्थायी रैन बसेरा एवं शौचालय आदि आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बी0एस0एन0एल0 एवं अन्य दूरसंचार कम्पनियां कुम्भ मेला क्षेत्र में अपने नेटवर्क कायम रखने हेतु आवश्यकतानुसार क्षमता बढ़ाने हेतु टावर भी लगायें।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, प्रबन्ध निदेशक पावर कार्पोरेशन श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव खाद्य श्री बलविन्दर कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री संजय अग्रवाल, प्रमुख स्टाफ आफीसर मुख्य सचिव श्री आशीष कुमार गोयल, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम श्री आलोक कुमार सहित रेलवे, बी0एस0एन0एल0 एवं अन्य विभागों के भी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in