Categorized | लखनऊ.

बेरेाजगारी का खात्मा उद्योग एवं कृषि की तरक्की से होता है

Posted on 13 May 2012 by admin

rajendra-chaudhary1“समाजवादी पार्टी का मानना है कि राज्य के संसाधन में बढ़ोत्तरी और बेरेाजगारी का खात्मा उद्योग एवं कृषि की तरक्की से होता है इसलिए समाजवादी पार्टी ने व्यापारी समूह के हितों की रक्षा के लिए अपने को अगली कतार में रखा है। सन् 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनने के बाद अब लक्ष्य 2014 सामने है। व्यापारी वर्ग का पूरा सहयेाग मिलेगा तो षत प्रतिशत परिणाम आएगा यानी सभी 80 सांसद समाजवादी पार्टी के चुने जाएगें।“
उक्त उद्गार आज यहां प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने समाजवादी व्यापार सभा की राज्य भर से आये व्यापारियों की कार्यशाला में व्यक्त किए। सहकारिता भवन, लाखनऊ में आयोजित इस कार्यशाला में समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष     श्री गोपाल अग्रवाल, वरिश्ठ व्यापारी नेता श्री सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल, श्री रविदास मेहरोत्रा श्री ओमप्रकाश खडेलवाल, श्री मंजीत सिंह, श्री दीपक मिश्र तथा श्री राजपाल सिंह, सहित सैकड़ो व्यापारियों ने भाग लिया। श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि गांधी जी, डा0 लोहिया, चैधरी चरण सिंह, और श्री मुलायम सिंह यादव इस मत के रहे हैं कि व्यापार और कृषि के तालमेल से ही समृद्धि आती है। अर्थव्यवस्था के विकास में बाजार और उत्पादन की समन्वयात्मक भूमिका होती है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सभी पक्षों से भली भांति परिचित हैं और वे स्वच्छ तथा पारदर्शी प्रशासन देने के लिए संकल्पित है।
कार्यषाला में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को व्यापार के अनुकूल बताते हुए राजेन्द्र चैधरी ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता में राहत और मुक्ति के एहसास के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश की आलोचना की और इसका विरोध किया।
कार्यशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा केन्द्र के सभी दबावों की उपेक्षा कर वैट की व्यवस्था नहीं लागू होने देने, धारा 3/7 के स्थगन, चंुगी समाप्ति के लिए समाजवादी पार्टी नेतृत्व की प्रशंसा की गई और उम्मीद जताई गई कि व्यापारी समाज अपनी पूरी शक्ति से लक्ष्य 2014 की कामयाबी के लिए काम करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in