Categorized | लखनऊ.

जनता से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं का पता लगाएं

Posted on 13 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि जनता से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं का पता लगाएं। उन सभी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। श्री मिश्र आज राजधानी के श्रीराम मैरिज हाल डण्डिया बाजार में लखनऊ पूर्व विधान सभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी जिसे प्रत्याशी घोषित करेगी उसे हम सब मिलकर चुनाव लड़ाएं और विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में जनहित के कार्यो की लगातार उपेक्षा की गई। उन्होंने सपा सरकार से मांग की। पेयजल संकट के निवारण के लिए कारगर कदम उठाएं। कार्यकर्ता बैठक का संचालन लखनऊ महानगर के महामंत्री मान सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ, राजीव मिश्र, अभिजात मिश्र, हीरो बाजपेयी, जी डी शुक्ल, पंजक सिंह, परागीलाल जी,संजय सिंह राठौर, केसी जैन, चन्दन सिंह नेगी, डीके कुशवाहा आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in