Categorized | लखनऊ.

लाखों टन अनाज खुले आसमान की नीचे सड़ रहा है

Posted on 13 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में गेहूं की बम्पर पैदावार हुई है लेकिन उसके रख-रखाव का उचित प्रबंधन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों का लाखों टन गेहूं बर्बाद और सड़ रहा है। प्रदेश में इस पैदावार के पूर्व आकंलन के अनुरूप बारदाने की समय पर व्यवस्था करने की जिम्मेदारी केन्द्र/प्रदेश सरकार की है लेकिन दोनों ही सरकारों का रवैया किसानों के प्रति अत्यंत उदासीनतापूर्ण रहने के कारण किसानों की गाढ़ी कमाई की बर्बादी हो रही है और लाखों टन अनाज खुले आसमान की नीचे सड़ रहा है।
श्री तोमर एवं डा0 बाजपेयी ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी केन्द्रीय कृषि मंत्री ने लाखों टन अनाज सड़ने की बात को स्वीकार किया था और उच्चतम न्यायालय ने सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए अनाज भंडारण के लिए केन्द्र सरकार को दिशा निर्देश दिए थे लेकिन किसानों की समस्याओं के प्रति दोनों की सरकारों का रवैया अत्यन्त गैर जिम्मेदाराना है। जिसके कारण किसानों को उनके उत्पाद के खरीददार नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति जर्जर हो रही है और कठिन परिश्रम द्वारा लाखों टन अनाज सड़ने की स्थिति में है।
प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिला भाजपा इकाईयों द्वारा जनपद मुख्यालय पर केन्द्र की यूपीए/प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 15-16-17 मई में से किसी एक तिथि में सरकार के पुतला दहन का आयोजन करने का निर्णय लिया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से पुतला दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in