Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 13 May 2012 by admin

कंाग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा0 नीरज बोरा की प्रेरणा से प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, विधायक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री राम कुमार शुक्ल के पुत्र श्री हर्षवर्धन शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया मौजूद रहे। प्रदेश कंाग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री सुरेश चन्द्र वर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर श्री हर्षवर्धन शुक्ल के साथ श्री धीरेन्द्र बाजपेई, श्री संजीव सिंह, श्री पंकज शुक्ल, श्री अतुल दीक्षित सहित सैंकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री यूसुफ खान ने भी कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज जिस प्रकार लखनऊ के भारी संख्या में युवा भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे यह साफ हो जाता है कि आने वाले समय में नगर निकाय के चुनाव में लखनऊ से कांग्रेस पार्टी का मेयर जीतेगा। उन्होने कहा कि पिछले मेयर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुत कम मतों से चुनाव हारी थी लेकिन इस बार सभी लोग एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे और कांग्रेस का प्रत्याशी विजयी होगा।
सदस्यता ग्रहण समारेाह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया, डाॅ0 नीरज बोरा, श्री ब्रजेश गुप्ता चंचल, प्रवक्ता डा0 हिलाल नकवी एवं जीशन हैदर ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in