Categorized | लखनऊ.

निकाय चुनाव की तैयारी की दृष्टि से बैठक का आयोजन

Posted on 12 May 2012 by admin

कल दिनांक 12 मई को लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी की दृष्टि से एक बैठक का आयोजन सायं 04 बजे श्रीराम मैरिज हाल, डण्डिया में किया गया है। बैठक में विधान सभा क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी मंडल अध्यक्ष व जीते-हारेे सभी पार्षद भाग लेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से निर्वतमान महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर डा0एस सी राय, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी,, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष ंिसह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री मान सिंह, राजीव मिश्र, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कैप्टन चंदन सिंह नेगी, आदि लोग उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in