Categorized | लखनऊ.

सरकार जन कल्याण के कार्यो में किसी तरह की रूकावट बर्दाश्त नहीं करेगी

Posted on 12 May 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने के साथ विकास की गंगा बहने लगी है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रशासन को चुस्त दुरूस्त और पारदर्शी बनाने की कवायद शुरू कर दी है और यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार जन कल्याण के कार्यो में किसी तरह की रूकावट बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए मानक रचने शुरू कर दिए है इससे पांच वर्ष बाद जनता को परिवर्तन की सुखद अनुभूति हो रही है।
श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों की पूर्ति का आश्वासन दिया था। तदनुरूप उन्होने कार्यवाहियां शुरू कर दी हैं। निजी क्षेत्र में बिजली उत्पादन की दिशा में श्री मुलायम सिंह यादव ने जो प्रारम्भिक पहल की थी, उसे अब आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री जी ने अपने हाथ में लिया है। बाराबंकी के संदौली गांव में दो मेगावाट के सौर ऊर्जा संयत्र का उद्घाटन कर उन्होने प्रदेश को सौर ऊर्जा का पहला बिजलीघर दिया है। इससे अगले 25 साल तक प्रदेश को बिजली मिलेगी। उन्होने बताया है कि कूड़े से और गंदे पानी से बिजली बनाने की भी तैयारियां है।
प्रदेश का विकास के लिए आईटी क्षेत्र का सहयोग आवश्यक है। इसलिए मुख्यमंत्री जी ने तकनीक के अधिक से अधिक और बेहतर प्रयोग पर बल देना शुरू किया है। आईटी पार्क बनाए जाएगें तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगें। प्रदेश में सभी बोर्ड के विद्यार्थियों को टेबलेट और लैपटाप देने का निर्णय इसी श्रंृखला की कड़ी है। इससे प्रारम्भिक स्तर से ही युवा अपने को प्रशिक्षित कर पाएगें। कैबिनेट ने हाईस्कूल पास 30 से 40 वर्ष की आयु के 9Û5 लाख नौजवानों को बेकारी भत्ता देने का निर्णय भी लिया है। बेकारी का दंश झेल रहे युवाओं को इससे बहुत राहत मिलेगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में अंधेर नगरी, चैपटराज रहा है। लूट और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग उत्पीडि़त रहा है। बिना कमीशन कोई काम नहीं हुआ। बसपा की तत्कालीन मुख्यमंत्री केवल सम्पत्ति बटोरने में लगी रही। विकास के कार्य ठप्प रहे किन्तु पार्को, स्मारकों, हाथियों और खुद अपनी मूर्तियों पर मुख्यमंत्री जनता की गाढी कमाई लुटाती रहीं। पटरी से उतरी प्रदेश की व्यवस्था को सम्भालने में मुख्यमंत्री जी लगातार कोशिश में लगे है और उन्होने गम्भीरता से प्रदेश की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिए है। प्रदेश की जनता ने इससे तानाशाही शासन से मुक्ति का एहसास किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in