Categorized | लखनऊ.

झूठे मुकदमों में बंद किसानों के केस वापस लेने का आश्वासन दिया

Posted on 12 May 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां भट्टा पारसौल के किसानों से सहानुभूति जताते हुए झूठे मुकदमों में बंद किसानों के केस वापस लेने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री जी से आज 5- कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी के साथ भट्टा पारसौल के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री मोहनपाल सिंह, राज कुमार, प्रमोद कुमार, चरण सिंह, अर्चना देवी,अनीता देवी, सुनीता देवी, जगवती देवी आदि शामिल थे।
प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि भटटा पारसौल के किसानों द्वारा खेती की जमीन के जबरन अधिग्रहण का विरोध करने पर बसपा सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा दिया। जून,2011 से गांव में गिरफ्तारियों के बहाने कई घरों में पुलिस ने तांड़व किया और महिलाओं-बच्चों तक का उत्पीड़न किया। जेल में बंद किसानों के घरों की दषा खराब है।  किसानों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस प्रकार मथुरा और टप्पल के किसानों पर लगे केस वापस लिए गए हैं वैसे ही टप्पल के किसानों को भी राहत दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है। पिछली बसपा सरकार में किसानों का बहुत उत्पीड़न हुआ। उनकी जमीनें जबरन छीनी गई और विरोध करने पर लाठी-गोली चली। अब किसानों का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। किसानों को फसल का लाभप्रद मूल्य दिया जाएगा। खाद, बीज समय से उपलब्ध होगा। सरकार ने तय किया है कि बिना किसानों की सहमति के उनकी जमीन नही ली जाएगी। कर्ज वसूली के लिए उनकी जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in