Categorized | लखनऊ.

गेहॅू क्रय केन्द्रों में हो रही धांधलियों एवं अनियमितताओं को उजागर किया

Posted on 10 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के कई जिलों में गेहूं खरीद के लिए स्थापित सरकारी क्रय केन्द्रों पर पहुंच कर गेहॅू क्रय केन्द्रों में हो रही धांधलियों एवं अनियमितताओं को उजागर किया।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली सहित लगभग 18 जिलों में गेहूं खरीद के सरकारी क्रय केन्द्रों पर पहंुचकर खामियों को उजागर करते हुए केन्द्रों  पर हो रहे किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने राज्य में चल रहे क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधलियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को अंिभयान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज वाराणसी में पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर गेहूूं खरीद केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद केन्द्रों पर हो रही धांधली के संदर्भ में जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हरहुआ का मुदहा स्थित क्रय केन्द्र बंद पाया गया जबकि बड़ा गांव में बोरे की कमी बताकर किसानों को लौटाया गया लेकिन बड़े व्यापारियों से गेहूं की खरीद होती रही। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकांश जगहों पर किसानों को किसी न किसी कारण वापस लौटाया गया जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आजमगढ़ में भी सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर अनियमिततांए सामने आई हैं। स्थानीय भाजपा नेता सहजानंद राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गेहूं क्रय केन्द्रों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि आजमगढ़ में गेहूं खरीद के लिए कुल 96 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की जांच में पता चला कि कुछ सरकारी केन्द्र तो सिर्फ कागजों पर ही चल रहे हैं कुछ क्रय केन्द्रों पर खरीद हो रही है तो वहां बिचैलिए व दलाल सक्रिय हैं। हमीरपुर जिले के करहुली में सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन सरकारी क्रय केन्द्र पर खरीद होती है। कुछ अन्य क्रय केन्द्रों पर किसानों को बोरी नहीं मिल रही है तथा अपनी बोरी में गेहूं लेकर जाने पर क्रय केन्द्र के कर्मचारी गेहूं नहीं खरीद रहे हैं। जिसके कारण किसान अपनी उपज कम दाम पर बिचैलियों के हाथों बेचने पर मजबूर हैं।
श्री पाठक ने बताया कि आज संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, ललितपुर, उन्नाव, हरदोई, बलरामपुर, बांदा, मथुरा, व फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस सहित कई अन्य जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकारी क्रय केन्द्रों पर पहुंचकर धांधली को उजागर किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in