Categorized | लखनऊ.

हिलेरी क्लिंटन की सलाह को कतई न मानने का आग्रह किया

Posted on 10 May 2012 by admin

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा भारत को ईरान से तेल आयात बंद करने की सलाह पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने श्रीमती क्लिंटन को भारत के अंदरूनी मामले में दखल न करने तथा भारत सरकार द्वारा हिलेरी क्लिंटन की सलाह को कतई न मानने का आग्रह किया है।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि ईरान हमेशा से ही भारत का मित्र देश रहा है। ईरान से भारत से व्यापारिक, सामरिक एवं अन्य हितों के सम्बन्ध रहे हैं। अमेरिका की विदेश मंत्री द्वारा भारत और ईरान के आंतरिक सम्बन्धों के मध्य किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।
हाजी सिराज मेंहदी ने उपरोक्त गंभीर मामले के सम्बन्ध में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह जी एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर हिलेरी क्लिंटन के उपरोक्त सुझाव को कतई गौर न करने का आग्रह किया है, ताकि सदियों से भारत और ईरान के मध्य जो दोस्ताना सम्बन्ध रहा है वह उसी प्रकार कायम रह सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in