Categorized | खेल, लखनऊ.

खिलाडि़यों को अच्छा प्रदर्शन करने पर विश्ेाष प्रोत्साहन में पुरस्कार तथा नौकरी दी जाएगी

Posted on 10 May 2012 by admin

9-05-c “समाजवादी पाटी की सरकार युवा वर्ग की खेलकूद में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर स्टेडियम निर्मित करायेगी।खिलाडि़यों को अच्छा प्रदर्शन करने पर विश्ेाष प्रोत्साहन में पुरस्कार तथा नौकरी दी जाएगी। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए लड़कों/लड़कियों का चयन स्कूल स्तर से ही प्रारम्भ किया जाएगा और उनकी टेªनिंग, शिक्षा एवं छात्रावास में भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।“
यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कल यहां लखनऊ पब्लिक कालिजिएट, बंगला बाजार में आयोजित अंतर्विद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित करते हुए की। कालेज के प्रिंसिपल श्री जावेद आलम खान तथा खेल प्रशिक्षक श्री जे0पी0 शुक्ल ने मुख्य अतिथि श्री चैधरी का स्वागत किया और विद्यालय की शैक्षिक प्रगति तथा खेलकूद के बारे में जानकारी दी।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष     श्री मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव दोनों ही खेलों में रूचि रखते है। श्री मुलायम सिंह यादव कुश्ती के प्रमुख पहलवान रहे हैं जबकि श्री अखिलेश यादव फुटबाल और क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे है।ं श्री चैधरी ने विद्यालय के होनहार बच्चों द्वारा प्रदर्शित खेलभावना की सराहना की और संस्था की आगे प्रगति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in