Categorized | लखनऊ.

सत्ता के भीषण दुरूपयोग का रिकार्ड कायम कर दिया था

Posted on 10 May 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा राज में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सत्ता के भीषण दुरूपयोग का रिकार्ड कायम कर दिया था। हर विभाग में, हर स्तर पर लूट का बोलबाला रहा। पंचमतल मुख्यमंत्री कार्यालय का काम सिर्फ वसूली के नए-नए स्रोत तलाशना रह गया था। पूर्व मुख्यमंत्री घोटालों में घिर गई। अब ताजा घोटाला स्वयं बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री का सामने आया है। उन्होने अपने सरकारी आवास 13 माल एवेन्यू, लखनऊ की साजसज्जा पर 86 करोड़ रूपए से ज्यादा अपव्यय कर दिए। वैसे अनुमान है कि यह धनराशि 100 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है।
बसपा मुख्यमंत्री को अपने को दलित की बेटी गरीबों की मसीहा कहलाने का बड़ा शौक रहा है। लेकिन इस दलित की बेटी के शौक तो बड़े-बड़े राजे महाराजे और महारानियों से भी बढ़कर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को लखनऊ में रहने के लिए एक बंगला मिलता है। इस नाते सुश्री मायावती को 1995 में माल एवेन्यू का 13 नम्बर बंगला  आवंटित हुआ था। यह पहले ढाई एकड़ में फैला था अब इसका विस्तार पांच एकड़ में हो चुका है। इसके बगल गन्ना आयुक्त का दफ्तर और दूसरी सरकारी बिल्डिगें तोड़कर इसमें मिला दी गई है।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ऐसी दलित की बेटी है जो खिड़कियों में बुलेट प्रूफ शीशे लगवाती है जिसमें एक शीशें पर 15 लाख रूपए का खर्च आता है। बंगले में पिंक मार्बल, माया और कांशीराम की मूर्तियां, हाथी की पांच मूर्तियां है। यहां दो मंजिला गेस्ट हाउस है। 14 बेड रूम एयर कन्डीशन्ड है।
समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि बसपा कुशासन में राजकोष के लूट की पूरी छानबीन होगी और भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव को सूचनाधिकार के प्रयोग से मिली सूचना से जाहिर है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बेरहमी से जनता की कमाई लूटकर अपने लिए महल बनाया है जिसमें फाइव स्टार सुविधाएं उपलब्ध है। लोकतंत्र में जनता के साथ छल करना मुख्यमंत्री पद पर बैठे किसी के लिए भी निन्दनीय है। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने जनहित में ली गई संविधान की शपथ को तोडा है और अपने व्यक्तिगत स्वार्थ साधन में सत्ता का दुरूपयोग किया है।
इसमें दो राय नहीं कि बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री के सभी काले कारनामों की जांच होगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून का राज चलेगा किन्तु बदले की भावना से काम नहीं होगा। जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा। उसे कठोर दण्ड मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जो लूट मचाई है उसका हिसाब ही नहीं लिया जाएगा बल्कि उसकी वसूली भी की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in