Categorized | लखनऊ.

प्रत्येक लोकसभा से दो-दो प्रतिनिधि किसान सांसद के रूप में भाग लेंगे

Posted on 08 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश सिरोही ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 12 व 13 मई को दो दिवसीय किसान संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। कुल आठ सत्रों में चलने वाले इस संसद में देश की प्रत्येक लोकसभा से दो-दो प्रतिनिधि किसान सांसद के रूप में भाग लेंगे।
श्री सिरोही ने बताया कि इस आयोजन में किसान मोर्चा के अलावा और भी किसान संगठनों को बुलाया जाएगा। सभी प्रतिनिधि पूरे दो दिन रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्रीमती सुषमा स्वराज तथा समारोप भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के द्वारा होगा। किसान संसद की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री सिरोही ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा व उनके निदान की  प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।
श्री सिरोही ने बताया कि प्रथम सत्र किसान एवं कृषि की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियां का होगा जिसमें किसानों द्वारा की जारी आत्महत्याएं, अनार्थिक जोत, जनसख्ंया का दबाव व अल्प रोजगार जैसे मसलों पर चर्चा की जाएगी। दूसरा सत्र किसानों की घटती आमदनी और केन्द्र सरकार की नीतियां, तीसरा सत्र बाजार की मार, चैथा सत्र प्राकृतिक आपदा, मौसम की मार और जोखिम प्रबंधन, पांचवा सत्र कृषि के इनपुट्स, छठा सत्र ढांचागत सुविधांए, सांतवा संसद में प्रस्तुत कृषि क्षेत्र के विधेयक तथा आठंवा सत्र किसान एवं कृषि और हमारा विजन पर होगा।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिरोही ने कहा कि किसान इतनी गरीबी में रहते हुए भी अनाज का उत्पादन दे रहा है लेकिन इंफास्ट्रक्चर की कमी के कारण खाद्यान्न का रख-रखाव नहीं हो पाता। गोदाम, कोल्ड स्टोरेज की स्थिति दयनीय हो गई है। पिछले 10-12 सालों में किसान की लागत पांच गुना बढ़ गई है। कई बार लागत की बात तो दूर मजदूरी तक नहीं मिलती है। खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने की क्षमता भारत के खुदरा बाजार में ही है। भारत का खुदरा बाजार लगभग 28 लाख करोड़ रू0 है जिसमें 67 फीसदी खाद्य और परचूनी दुकानदार हैं इससे लगभग 20 करोड़ भारतीयों की जीविका चल रही है। खुदरा कारोबार में एक करोड़ बीस लाख दुकानें हैं और लगभग चार करोड़ लोग इसमें रोजगार पाते हैं।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य, दिनेश दुबे, विवेक श्रीवास्तव मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in