Categorized | लखनऊ.

पूंजीनिवेश का माहौल बनाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासशील है

Posted on 08 May 2012 by admin

समाजवादी पाटी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को गति देने और पूंजीनिवेश का माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार निरन्तर प्रयासशील है। पिछले पांच वर्षो में बसपा सरकार में प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरूद्ध था। बाहरी पूंजीनिवेश ठप्प हो गया था। भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण कोई उद्योगपति बाहर से आने का साहस नहीं कर पाया और जो यहां उद्योग चला रहे थे उनको भी पलायन के लिए बाध्य हो जाना पड़ा। लघु मध्यम उद्योग बड़ी संख्या में बंद हो गए।
श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया था। उन्होने तब प्रदेश में बुनियादी ढांचे की स्थापना को प्राथमिकता दी थी। लेकिन उनके हटते ही प्रदेश में अंधेरराज हो गया। मंहगाई के साथ भ्रष्टाचार और लूट, बलात्कार, अत्याचार से जनजीवन त्रस्त हो उठा। तत्कालीन बसपा मुख्यमंत्री ने वसूली का ऐसा तंत्र विकसित किया कि पूरा प्रशासन उनके लिए धन के नए-नए स्रोत तलाशने में ही लगा रहा।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण के बाद से ही प्रदेश की बिगड़ी विकास स्थिति पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इस के फलस्वरूप अब प्रदेश में औद्योगिक संगठनों ने भी अभिरूचि दिखानी शुरू कर दी है। उद्योग संगठन एसोचैम ने अगले पांच साल में राज्य की विकास दर दहाई अंकों में पहुॅचाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार को 30 सूत्री विकास एजेन्डा पेश किया है। राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए दिल्ली में बेलकम टू यूपी डेस्क का गठन किया गया है जहाॅ उद्यमियों को राज्य से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
एक अन्य प्रभावशाली उद्योग संगठन सीआईआई के प्रतिनिधि मण्डल ने भी मुख्यमंत्री जी को राज्य की छवि निखारने की भ्ूामिका में आने का प्रस्ताव दिया है। सीआईआई ने प्रदेश की दीर्धकालिक और विस्तृत आर्थिक विकास दर के लिए कई सुझाव भी दिए है।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहंा की आबादी 20 करोड़ के आसपास है। इस हिसाब से राज्य को अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी से विकास करना चाहिए। इसके लिए बड़े पैमाने पर निवेष की जरूरत है। इसके अनुकूल वातावरण बनाने का काम सरकार ही करेगी। समाजवादी पार्टी ने आधारभूत ढांचा तैयार करने और औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं के विस्तार को अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी स्थान दिया है। यह सभी जानते है कि समाजवादी पार्टी जो वायदे करती है, उसे निभाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in