Categorized | लखनऊ.

पिछड़े वर्ग की 17 जातियों केा अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किये जाने का पुरजोर विरोध किया गया

Posted on 07 May 2012 by admin

प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के नेताओं की एक बैठक पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनु0जाति/जनजाति विभाग के चेयरमैन श्री रामकृष्ण(सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनु.जाति/जनजाति विभाग के प्रवक्ता श्री राम नरेश भारती ने की।
यह जानकारी देते हुए अनु.जाति/जनजाति विभाग के प्रान्तीय सचिव के0के0 आनन्द एडवोकेट ने बताया कि बैठक में मौजूद नेताओं द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
श्री आनन्द ने बताया कि बैठक में मौजूद वक्ताओं द्वारा उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रस्तावित पिछड़े वर्ग की 17 जातियों केा अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किये जाने का पुरजोर विरोध किया गया। मांग की गयी कि उ0प्र0 में दलित समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाये व जनपदों में जनसंख्या के अनुपात में जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष बनाये जायें।
श्री आनन्द ने बताया कि इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा अनु.जाति/जनजाति के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दलित वर्ग के लोगों को दिलाये जाने हेतु मई/जून माह से संघर्ष किये जाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि उ0प्र0 में सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किये जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के दलित वर्ग के कार्यकर्ता भारत सरकार से इस व्यवस्था को पुनः बहाल किये जाने के लिए मांग करेंगे। इसके साथ ही उ0प्र0 में चल-अचल सम्पत्ति व शासन-प्रशासन में दलित समाज की समुचित भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु मांग की गयी।
उन्होने बताया कि उपरोक्त बिन्दुओं पर चर्चा करने के उपरान्त एक राय होकर सभी नेताओं ने जिला एवं मंडलवार जनजागरण व धरना-प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया।
बैठक को मुख्य रूप से श्री के0के0 आनन्द, श्री विजय बहादुर, श्री श्रीकृष्ण, श्री होरी लाल, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री के0के0 रावत, श्री छवीन्द्र कुमार आदि दलित नेताओं ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in