Categorized | लखनऊ.

श्री मोरारका को बधाई दी

Posted on 06 May 2012 by admin

दुबई बेस भारतीय व्यवसायी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रकाशक श्री कमल मोरारका द्वारा राष्ट्रपिता की 29 स्मरणीय वस्तुओं को नीलामी में खरीदे जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने श्री मोरारका को बधाई दी है।
हाजी सिराज मेंहदी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जब नीलामी में खरीदने वाले महान भारतीय मोरारका इसे भारतीय संग्रहालय में रखना चाहते हैं तो फिर भारत सरकार कदम क्यों आगे नहीं बढ़ा रही है। ऐसे में अब केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है कि गांधी जी की जो भी वस्तुएं, चाहे चर्खा हो या चश्मा हो, अथवा वह यादगार मिट्टी एवं घास हो, जिस पर गांधी जी के खून के कतरे से सनी मिट्टी आदि हो, सभी वस्तुएं लाकर संग्रहालय में रखी जानी चाहिए।
श्री मेंहदी ने मांग की है कि श्री मोरारका द्वारा नीलामी में खरीदी गयी उन सभी 29 स्मरणीय वस्तुओं सहित गांधी जी की स्मृति से जुड़ी सभी वस्तुओं को भारतीय संग्रहालय में रखी जाय तथा कलकत्ता की वह भूमि, जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने 25 दिन तक भूख हड़ताल की थी, उस भूमि को भी भारत सरकार अधिगृहण करके गांधी जी की स्मृति में संग्रहालय आदि बनवाये।
श्री मेंहदी ने कहा कि इस संदर्भ में उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in