Categorized | लखनऊ.

एनएसयूआई पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 06 May 2012 by admin

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सभागार में आज उ0प्र0 के छात्र संघों के पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में तथा प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री श्री सुभाष त्रिपाठी के संयोजन में सम्पन्न हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित चैधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भरत कुमार, राष्ट्रीय महासचिव शेख शहनवाज एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अखिलेश यादव शामिल हुए।
उ0प्र0 के सभी चार जोन के लिए नवनियुक्त अध्यक्षगण मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राहुल सचान के शपथ ग्रहण समारोह मे तीनों अन्य जोनों के अध्यक्षगण, पूर्वांचल के श्री अभिनव तिवारी, पश्चिमी उ0प्र0 के श्री अवनीश काजला एवं बुन्देलखण्ड के श्री नावेद खान सहित निर्वाचित पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राम कुमार भार्गव ने बताया कि इन दोनों ही बैठकों में भविष्य में छात्रसंघों के होने वाले चुनाव में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पूर्व छात्र नेताओं तथा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के समन्वय के साथ चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। चार घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक के अंत में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
श्री भार्गव ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में आवश्यक संशोधनों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव एवं युवा व एनएसयूआई के प्रभारी श्री राहुल गांधी जी को अपने सुझाव भेजने के साथ ही अन्य स्तरों पर भी सुझाव भेजे जायेंगे।
बैठक में आम सहमति थी कि बेरोजगारी भत्ता के नाम पर उ0प्र0 के बेरोजगार नौजवानों के साथ छल किया गया है, उसकी आलोचना की गयी तथा इसके परिप्रेक्ष्य में आन्दोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एक राय बनी कि उ0प्र0 सरकार द्वारा इण्टरमीडिएट के बाद कन्याओं केा 30 हजार रूपये कन्याधन देने की योजना को और अधिक व्यापक करते हुए इण्टरमीडिएट उत्तीण करने वाली सभी कन्याओं को यह प्रोत्साहन राशि दी जाये।
यह भी निर्णय लिया गया कि छात्र संघों के पूर्व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी से मिलेगा और उ0प्र0 में छात्र आंदेालन एवं आगामी 2014 के लोकसभा चुनाव की रूपरेखा निर्धारित किये जाने हेतु सुझाव देगा।
इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि कांग्रेस महासचिव से अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा पूर्व छात्र संघ पदाकिारियों के नेतृत्व में अगले दो माह में 10 प्रमुख विश्वविद्यालयों के मुख्यालयों पर ‘छात्र-युवा सम्मेलन’ आयोजित किये जायेंगे, इसके उपरान्त राज्य स्तरीय ‘महारैली’ का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पूर्व पदाधिकारी श्री श्यामकृष्ण पाण्डेय, श्री सत्यदेव त्रिपाठी, श्री रामकुमार भार्गव, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री कालिन्दी तिवारी, कुंवर रामवीर सिंह, विधायक श्री अजय सिंह लल्लू विधायक, श्री विवेक कुमार सिंह विधायक, श्री राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, श्री भानु प्रताप सिंह, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री सरोज तिवारी, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री संजीव सिंह, डा0 रूप सिंह, श्री मनोज तिवारी, श्री प्रदीप सिंह, श्री रघुनाथ द्विवेदी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, डा0 राजेश सिंह, श्री विश्वविजय सिंह, श्री प्रदीप मिश्र, श्री नगेन्द्र सिंह, डा0 अशोक निगम, श्री देवी पाण्डेय, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री चन्द्र नारायण त्रिपाठी चंदू, श्री राजेश त्रिपाठी, श्री हरिकेश, श्री सुरेश यादव, श्री कमलेश पाण्डेय, श्री दयाशंकर दयालु, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री रणवीर शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री प्रेमशंकर द्विवेदी, श्री सत्येन्द्र पाण्डेय, श्री कृष्णकान्त मिश्र पयासी, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह सहित सैंकड़ों पूर्व छात्र संघों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in