Categorized | लखनऊ.

क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित कराये

Posted on 06 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में फील्ड स्तर पर फीडबैक प्राप्त करने हेतु जनपदवार अधिकारी नामित कर दिये जाय।  उन्होंने कहा कि बोरों के आभाव में गेहंू खरीद कतई प्रभावित न होने दी जाय, ऐसी स्थिति में किसानों के बोरों में ही खरीद सुनिश्चित करायी जाय तथा नये बोरे प्राप्त होने पर किसानों को उनके बोरे वापस कर दिया जाय। गेहूं खरीद लक्ष्य 42 लाख मी0 टन के सापेक्ष शत-प्रतिशत भण्डारण के लिए समस्त क्रय संस्थानों के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु जनपदवार एवं मण्डलवार कार्य योजना तैयार कर नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने जनपद मेें अधिक खरीद होने वाले क्रय केन्द्रों में बोरों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार सुनिश्चित करायेे। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिये कि समस्त क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित कराये।  श्री उस्मानी आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में गेहंू खरीद की पाक्षिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं की क्रय एजेन्सियों द्वारा स्थापित 4832 केन्द्रों पर निरन्तर निगरानी रखकर आने वाली समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान कराया जाय। विगत 03 मई तक कुल 9.53 लाख मी0 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 21.67 प्रतिशत है। गत वर्ष से इसी अवधि में यह खरीद से 2.20 लाख मी0 टन अधिक है। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि भण्डारण हेतु विशेष कर मंडियों में एवं खुले में भण्डारण हेतु पर्याप्त सुरक्षा व ड्रैनेज व्यवस्था तथा पर्याप्त डनेज व्यवस्था-रेत के बोरे/प्लास्टिक क्रेट, बांस/बल्ली, त्रिपाल, पालीथीन आदि, की व्यवस्था समयान्तर्गत सुनिश्चित करा ली जाय। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान तत्काल सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा अब तक 265 करोड़ रूपये का अग्रिम क्रय संस्थाओं को दिया जा चुका है। अभी तक क्रय किये गये 9.53 लाख मी0 टन गेहूं के कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य 1225.04 करोड़ रूपये के सापेक्ष 1157.44 करोड़ रूपये का भुगतान के संस्थाओं द्वारा किसानों को करा दिया गया है।  बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री बलविन्दर कुमार, खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल, सचिव सहकारिता श्री देवाशीष पाण्डा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in