Categorized | लखनऊ.

बच्चों के ह्दयरोग से बचाव, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई

Posted on 05 May 2012 by admin

4-05-dमुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज हीलिंग हार्ट फाउंडेशन की निदेशक मैरी ई0 पावलेन्टी ने अपनी सहयेागी गीतांजली भसीन के साथ भेंटकर बच्चों के ह्दयरोग से बचाव, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी की पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। यह शिष्टाचार भेंट पूर्वान्ह लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास पर हुई।
सुश्री मैरी ने यहां की जन समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने मुख्यमंत्री जी से बाल कल्याण की योजनाओं पर विशेष रूप से सहयेाग का प्रस्ताव किया। उन्होने श्री अखिलेश यादव को कम उम्र में देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले शासनकाल में खेती में प्रगति अवरूद्ध हो गई थी। समाजवादी पार्टी की सरकार को बेकारी, शिक्षा, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड रहा है। चुनौतियां बड़ी हैं लेकिन पूरी जिम्मेदारी के साथ हम दायित्व निभाएगें। गांवों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुॅचानी हंै। श्री यादव ने कहा कि युवकों की बेकारी में भीषण समस्या है। कम्प्यूटर और लैपटाप देने की योजना है। प्रदेश में अवस्थापना ढांचे की ओर ध्यान दिया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारत और अमेरिका परस्पर सहयेाग से विकास को अच्छी गति दे सकते हैं। भारत में परमाणु बिजली की जरूरत को ध्यान में रखकर ही समाजवादी पार्टी ने केन्द्र की सरकार को परमाणु करार में अपना समर्थन दिया था। प्रदेष के विकास में अमेरिकन कारपोरेट दिलचस्पी ले रहे है। विभिन्न क्षेत्रों में यह सहयोग और बढ़ना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in