Categorized | लखनऊ.

सरकार जन कल्याण की योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाएगी

Posted on 05 May 2012 by admin

4-05-fआज पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग में एकत्र कार्यकर्ताओं और आम जनता से सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा कि सरकार जन कल्याण की योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत देने का काम करेगी। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत, सम्पर्क मार्ग के निर्माण और पम्प नहरों की सफाई समय से और जल्दी करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों के साथ सख्ती की जाएगी। हम सरकार में जनसेवा की भावना से गए है इसलिए उसके हितो की पूर्ति हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
आज श्री शिवपाल सिंह यादव से भेंट करनेवालों में प्रमुख थे श्री चितरंजन स्वरूप, कमाल अख्तर तथा श्री सुरेन्द्र पटेल (राज्यमंत्री) श्री सुभाष पासी, गुलाम मोहम्मद, हाजी रिजवान, श्रीमती श्रद्धा यादव, राममूर्ति वर्मा (विधायक) इसके अतिरिक्त सरदार कमलेश सिंह, (सोनभद्र) जानकीपाल (सुल्तानपुर) तथा रिबू श्रीवास्तव ने भी भेंट की। कई भूतपूर्व विधायकों ने श्री शिवपाल सिंह यादव से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। श्री यादव ने उन पर शीघ्र निर्णय लिए जाने का भरोसा दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in