Categorized | लखनऊ.

किसानों को गेहॅू के समर्थन मूल्य पर सौ रूपए प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करे

Posted on 03 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह भाजपा शासित मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर उ0प्र0 में भी किसानों को गेहॅू के समर्थन मूल्य पर सौ रूपए प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करे। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में चल रहे सरकारी गेहूूं क्रय केन्द्रों पर किसानों को ठगा जा रहा है। खरीद केन्द्रों पर मानक के अनुरूप गेहूूं की तौल नहीं कराई जा रही और सरकार दावों के बावजूद विचैलियों की सक्रियता के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
श्री पाठक ने कहा कि म0प्र0 की भाजपा सरकार किसानों के हितों को लेकर सजग व सख्त है। इसी कारण वहां के किसान सीधे सरकारी क्रय केन्द्रों पर जाकर अपना गेहॅूं बचे रहे हैं और सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अलावा 100 रू0 प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भी लाभ उठा रहे हैं। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने 496 करोड़ रूपए इस मद बांटा था। वर्तमान खरीद वर्ष में अभी तक 417 करोड़ रूपए गेहूं खरीद में बोनस के रूप में किसानों को प्राप्त हो चुके हैं। जाहिर है यदि उ0प्र0 में भी सरकार ने वोनस दिए जाने की घोषणा की होती तो किसानों को अतिरिक्त लाभ होता।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा उ0प्र0 में  राज्य सरकार द्वारा सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद के लिए बनाई गई नीतियों को धता बताते हुए बिचैलिए अधिकारियों से गठजोड़ कर किसानों के हक को लूट रहे हैं। सरकारी क्रय केन्द्रों पर कमीशनबाजी चल रही है। श्री पाठक ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि जब वे किसानों के साथ शत प्रतिशत न्याय किए जाने का दावा हुए तो फिर सरकारी केन्द्रों पर हो रहे किसानों के शोषण को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है ? भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि वह किसानों को गेहूूं खरीद पर अविलम्ब सौ रू0 बोनस देने की घोषणा करते हुए गेहूं क्रय केन्द्रों पर सक्रिय बिचैलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और घटतौली को रोके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in