Categorized | लखनऊ.

जिला स्तर पर संचालन समिति गठित कर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करेगी

Posted on 03 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव सिम्बल पर लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी क्षेत्र व जिला स्तर पर संचालन समिति गठित कर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करेगी। उन्होंने बताया स्थानीय निकाय चुनाव के समय ग्रामीण इलाकों में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा चुनाव के बाद नगरीय इलाकों में सदस्यता अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि अब भाजपा की नगरीय क्षेत्रों की इकाई वार्ड होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम इकाई ग्रामसभा होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पार्टी के कोर गु्रप की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि पार्टी संगठन को और अधिक प्रभावी करने के लिए मंडल इकाइयों का व्यवहारिक अध्ययन कर इसे और मजबूत बनाया जाएगा। डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में सपा के सत्तारूढ़ होने के बाद से हत्या, लूट व बलात्कार की घटना बेतहाशा बढ़ी हैं। उ0प्र0 में सपा सरकार बनने के बाद अब तक लगभग 292 हत्यांए, 12 बलात्कार, 208 लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं का हाथ रहा है। यही नहीं कई जगहों पर तो सत्तारूढ़ दल के लोगों ने पुलिस कर्मियों को ही अपना निशाना बना डाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान माहौल में उ0प्र0 की जो तस्वीर सामने आई है उससे नहीं लगता कि जिस विश्वास के साथ जनता ने जनादेश दिया है, उस पर प्रदेश की सपा सरकार खरी उतर पाएगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा ने तय किया था कि नई सरकार को कुछ दिन काम करने का समय दिया जाएगा लेकिन प्रदेश में हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा चुप नहीं बैठेगी।
डा0 बाजपेई ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में किसानों को गेहूं की लागत मूल्य से डेढ़ गुना दाम देने की बात कही थी लेकिन अभी तक लागत मूल्य तय करने के लिए आयोग का गठन ही नहीं हुआ, देने की बात तो कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गेहॅू क्रय केन्द्रों पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अस्सी से नब्बे रूपए तक प्रति बोरा कमीशन लिया जा रहा है। हमीरपुर जिले में एक गेहूं क्रय केन्द्र पर हुई घटना का हवाला देते हुए डा0 बाजपेई ने कहा कि वहां किसानों से प्रति बोरा 85 रू0 कमीशन मांगा जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरने पर बैठने के बाद समस्या का निदान हुआ तथा क्रय केन्द्र प्रभारी के ऊपर एफआईआर दर्ज हुआ।प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर हुई भाजपा प्र्रदेश कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने की।  बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों के संदर्भ में व्यापक चर्चा हुई  साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी, प्रदेश सहप्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान व संतोष गंगवार, सांसद लखनऊ लालजी टण्डन, नेता विधानमंडल दल हुकुम ंिसह, नेता विधान परिषद नेपाल सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री राकेश जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, केशरीनाथ त्रिपाठी, रमापति राम त्रिपाठी एवं सूर्य प्रताप शाही उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in