Categorized | लखनऊ.

आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 03 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जनमोर्चा के सम्पादक शीतला सिंह के ज्येष्ठ पुत्र श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।    ज्ञातव्य है कि श्री सत्येन्द्र सिंह कल एक मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे और उन्हें यहाँ ट्रामा सेण्टर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहाँ आज उनकी मृत्यु हो गयी। सत्येन्द्र सिंह ग्राम खड़भडि़याँ, तहसील मिल्कीपुर, जनपद फैजाबाद के पूर्व प्रधान थे। उनका दाह संस्कार कल प्रातः फैजाबाद के जमथरा घाट पर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in