Categorized | लखनऊ.

उमा भारती के जन्मदिन पर गोष्ठी व फल वितरण

Posted on 03 May 2012 by admin

uma-bharti-bdayगाय, गंगा, गरीब और नारी की रक्षा के लिए कृत संकल्प भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती का 52वां जन्मदिन आज धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन और मरीजों को फल वितरित किया गया।
पं0 दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान, कार्यालय दारूलशफा में साध्वी उमा भारती के जन्म दिन पर आयोजित गोष्ठी में निवर्तमान महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि उमा भारती जी का नेतृत्व पे्ररणादायी है। गाय,गंगा,गरीब और नारी को लेकर उमा जी की चिंताओं में राष्ट्रभक्ति की झलक व देश के विकास की दिशा साफ दिखाई देती है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधान परिषद सदस्य डा0 शिव कुमार अस्थाना ने कहा कि उमा जी केवल हिन्दू समाज की ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की नेता हैंे। गोष्ठी को निवर्तमान सभासदगण नानकचंद लखमानी, हृदयनारायण श्रीवास्तव और पंकज भार्गव ने भी संबोधित किया।
गोष्ठी के पश््चात सिविल अस्पताल पार्क रोड में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। गोष्ठी व फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबू राम निषाद, पूर्व पार्षद रागिनी रस्तोगी, अरूण मिश्र, प्रवीण मिश्र, राजकुमार, रूपेश पाण्डेय, नीलम प्रजापति, श्रीनेत्र पाण्डेय, वीरू जसवानी, नयन मिश्र, संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, जुगूनी रावत, गोपाल अग्रवाल, विनय सिंह, रिंकू, माधुरी शुक्ला और सुनीता दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in