Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से अधिकाधिक धनराशि दिलाने व प्रदेश के पक्ष में नीतिगत निर्णय कराने में राज्य के सभी सांसदों से सहयोग का अनुरोध किया

Posted on 02 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राज्य के सभी सांसदों को पत्र लिखकर उनसे केन्द्र सरकार से अधिकाधिक धनराशि दिलाने व प्रदेश के पक्ष में नीतिगत निर्णय कराने में सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश विकास की दृष्टि से देश का सबसे अग्रणी प्रदेश हुआ करता था। परन्तु विगत कुछ वर्षों से विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास को गतिशील किया गया है।
सांसदों को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा कि विकास के लिए संसाधनों की अति आवश्यकता है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि केन्द्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अधिकाधिक धनराशि प्राप्त कर उसका सदुपयोग किया जाये। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश की विशिष्ट समस्याओं से प्रधानमंत्री को कई पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराये जाने का उल्लेख करते हुए श्री यादव ने लिखा कि उनके स्तर से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत धनराशि की मांग तथा कुछ नीतिगत निर्णयों के लिए भी केन्द्र से अनुरोध किया गया है, जिससे प्रदेश के विकास में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की मांग के अनुरूप केन्द्रीय सहायता उपलब्ध करा दी जाती है तो निःसन्देह प्रदेश का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा।
कृषि, ऊर्जा, अवस्थापना विकास, नगर विकास, समाज कल्याण, ग्राम विकास तथा पर्यटन आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्रों की प्रतियां संलग्न करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सांसदों को लिखा कि राज्य के विकास में उनकी (सांसदों की) अहम भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के सांसद इन सभी विषयों पर प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in