Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में दो एम्स स्थापित किये जाने हेतु अनुरोध किया

Posted on 02 May 2012 by admin

उ0प्र0 में आम आदमी को एम्स की सुविधा दिलाने हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बड़ा प्रदेश होने के नाते उत्तर प्रदेश में दो एम्स स्थापित किये जाने हेतु अनुरोध किया है। उन्होने पत्र के माध्यम से मांग की है कि विगत एक दशक से लगातार उ0प्र0 में ‘एम्स’(अ0भा0 आयुर्विज्ञान संस्थान) स्थापित किये जाने की पुरजोर मांग की जा रही है, इसलिए इसकी आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां एम्स की स्थापना के लिए आवश्यक जमीन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को यथाशीघ्र प्रदान करने एवं इसकी स्थापना हेतु पहल करें, वहीं केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री आजाद जी से भी एम्स की स्थापना हेतु पहल करने का आग्रह किया है।
हाजी सिराज मेंहदी ने पत्र में लिखा है कि इस प्रदेश के देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक पिछड़ा होने के कारण गंभीर बीमारी से प्रति वर्ष भारी संख्या में लोगों की समुचित इलाज के अभाव में असमय मौतें हो जाती हैं। इस गंभीरता को लेकर इस समय उ0प्र0 में एम्स की स्थापना मुख्य चर्चा का बिन्दु बना हुआ है।
उन्होने पत्र में आगे कहा है कि उत्तर प्रदेश, देश का सर्वाधिक बड़ा राज्य है, यहां से 80 लोकसभा सदस्य, 3 राज्यसभा सदस्य देश की सबसे पड़ी पंचायत में शामिल हैं। 403 विधानसभाओं वाले इस प्रदेश में अभी तक एम्स की स्थापना नहीं हो सकी है जबकि देश के तमाम अन्य राज्यों में एम्स संचालित हो रहे हैं। लेकिन सबसे दुःखद है कि देश की राजनीति को दिशा देने वाला उत्तर प्रदेश अभी तक एम्स की सुविधा से वंचित है।
श्री मेंहदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र, बाढ़ प्रभावित और पिछड़ा है। तमाम गंभीर बीमारियां पूर्वांचल में सर्वाधिक फैलती हैं और आम आदमी समुचित चिकित्सा के अभाव में असमय काल के गाल में समा जाता है। इसलिए उ0प्र0 में एक एम्स से पूरी तरह इलाज संभव नहीं है बल्कि एक पूर्वांचल में तथा एक मध्यांचल में स्थापित किये जाने की आवश्यकता है। पश्चिमी उ0प्र0 के लोग दिल्ली नजदीक होने के कारण इलाज की सुविधा प्राप्त कर लेते हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने इस बावत यह भी उल्लेख किया है कि प्रदेश के सभी सम्मानित सांसदगणों एवं विधायकगणों केा भी उ0प्र0 में दो एम्स स्थापित किये जाने हेतु पत्र लिखकर अनुरोध कर रहे हैं, ताकि सभी के संयुक्त प्रयासों से उ0प्र0 में शीघ्रातिशीघ्र एम्स की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in